फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide

कृभको के जिला प्रबंधक ने कार्यालय में जहर खाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
sucide
कृभको के जिला प्रबंधक ने कार्यालय में जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृभको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल चौधरी ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में जहर खाकर जान दे दी। कंपनी के सीनियर एरिया मैनेजर ने उन पर 80 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि सीनियर एरिया मैनेजर लगातार अनैतिक दबाव बना रहे थे। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
जनपद शामली के गांव टिटोली निवासी कपिल चौधरी बुलंदशहर में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह आवास विकास द्वितीय में पत्नी के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार देर शाम मोतीबाग स्थित जिला सहकारी फेडरेशन परिसर स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर कर्मचारियों ने कपिल चौधरी को नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद गबन की रकम वसूलने के लिए मेरठ से आई कृभको की टीम और परिजनों उन्हें नोएडा स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन आवास विकास चौकी प्रभारी उनके बयान लेने नहीं पहुंचे। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा से पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 लाख के गबन का है आरोप
कृभको के सीनियर एरिया मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्ति के चलते संपूर्ण भुगतान कराने के लिए कपिल चौधरी से कहा गया था। इन्होंने पहले आरटीजीएस और दोपहर बाद नकदी देने का आश्वासन दिया था। टीम मेरठ से बुलंदशहर रवाना हुई इससे पूर्व ही कपिल चौधरी ने जहर खा लिया। अनिल कुमार ने बताया कि कई निजी और कृभको के सेंटर से उर्वरक निकाला गया और उसका भुगतान जमा नहीं किया गया। गौतमबुद्धनगर के जेवर निवासी गोयल ट्रेडर्स के नाम पर 42.68 लाख रुपये, दूसरा ट्रांजेक्शन 14.10 लाख, बुलंदशहर के सोनी ट्रेडर्स के नाम पर 12.10 लाख रुपये, उपभोक्ता समिति के नाम पर 7.11 लाख रुपये का उर्वरक निकाला गया। आरोप है कि उर्वरक तो निकाला गया लेकिन कंपनी में पैसा जमा नहीं किया गया।

मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कालाआम स्थित निजी अस्पताल में जब उन्हें भर्ती कराया गया तो एक उपनिरीक्षक ने उनसे पूछताछ की थी। उस दौरान कपिल ने कोई भी घरेलू कलह नहीं होने की बात कही थी। तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed