फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide

महिला सिपाही के उत्पीड़न से तंग सिपाही ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
sucide
पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या के बाद विलाप करती पत्नी को संभालती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
महिला सिपाही के उत्पीड़न से तंग सिपाही ने की आत्महत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मंगलवार को खुर्जा देहात थाने में तैनात सिपाही सुनील सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले तीन अलग अलग पांच पन्नों के सुसाइड नोट में उसने एक महिला सिपाही के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के गांव कुलछेड़ी निवासी सुनील सिंह (30) पुत्र नरेश यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। उनकी वर्तमान तैनाती खुर्जा देहात थाने में मुंशी के पद पर थी। जबकि, उनकी पत्नी सुमन और बच्चे पुलिस लाइन परिसर स्थित क्वार्टर में रहते हैं। सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे, जहां से शाम को ड्यूटी समाप्त कर वह घर के लिए निकले। लेकिन, वह अपने घर नहीं गए और अपना फोन भी बंद कर लिया। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बताया गया कि उन्होंने भूड़ चौराहे के निकट स्थित एक होटल में कमरा सोमवार रात को किराए पर लिया था। जहां उन्होंने रात में अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की। वहीं, मंगलवार सुबह होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि सिपाही ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी, देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से पुलिस ने पांच पन्नों का तीन अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद किए हैं। जिसमें उन्होंने एक महिला सिपाही पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वह उसी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिपाही सुनील सिंह का शव भूड़ चौराहे के निकट स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। उसके पास से पांच पन्नों का तीन अलग-अलग सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उत्पीड़न की आरोपी महिला सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed