{"_id":"691df3bac67e200bc50054dd","slug":"subedarganj-express-will-not-run-via-bulandshahr-khurja-till-march-31-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143876-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 31 मार्च तक बुलंदशहर-खुर्जा होकर नहीं चलेगी सूबेदारगंज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 31 मार्च तक बुलंदशहर-खुर्जा होकर नहीं चलेगी सूबेदारगंज एक्सप्रेस
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। जम्मू जाने वाली एकमात्र सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब 31 मार्च तक बंद रहेगा। इससे नववर्ष पर जम्मू जाने की तैयारी कर रहे लोगों को दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों में सफर करना होगा। उत्तर रेलवे के ब्रिज 17, 163, 137 व 232 पर मरम्मत कार्य के चलते सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन ट्रेन का अप-डाउन संचालन 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है।
सूबेदारगंज से चलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 22431 का बुलंदशहर स्टेशन पर प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शनिवार रात 11:15 बजे ठहराव है। वहां से वापसी में चलकर प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को 22432 ट्रेन बुलंदशहर स्टेशन पर सुबह 05:05 बजे आना होता है। इस ट्रेन से जिले के काफी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए सफर करते हैं लेकिन 26 अगस्त को जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन 14 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया था। तब से यह ट्रेन निरस्त ही चल रही है।
यात्री ऋतिक शर्मा ने बताया कि नववर्ष पर ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद थी। इसलिए अन्य ट्रेन में आरक्षण नहीं कराया। अब अवधि और बढ़ा दी गई है। दिल्ली से चलने वाली अन्य किसी भी ट्रेन में बुकिंग नहीं हो पा रही है। दुष्यंत सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर परिवार संग बुलंदशहर से चलने वाली ट्रेन में टिकट बुक कराने की तैयारी कर रहा था। अब ट्रेन के निरस्त रहने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के ब्रिज संख्या 17, 137, 163 व 232 पर मरम्मत कार्य के कारण छह ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। 22431 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 31 मार्च तक और 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी। - शशि कांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज