{"_id":"588e2cdd4f1c1b8a17e80115","slug":"studies-first-marrige-then","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पूरी कराओ पढ़ाई, पापा तब बजवाओ शहनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पूरी कराओ पढ़ाई, पापा तब बजवाओ शहनाई
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव बनबोई की एक युवती रविवार को परिजनों के खिलाफ थाने पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि परिजन उसकी जबरन शादी करना चाहते हैं, जबकि वह अभी पढ़ाई पूरी करना चाहती है। किशोरी ने थाने में अपने पिता से भी गुहार लगाई कि पहले पढ़ाई पूरी करा दो, फिर जहां कहोगे... वहीं पर शादी कर लूंगी।
विज्ञापन
सरकार एक ओर जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है, वहीं समाज का एक तबका आज भी रुढ़िवाद से ग्रस्त होकर बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का विरोध करता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर आजकल लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन भी कर रही हैं। वहीं कई अभिभावक ही बेटियों की पढ़ाई में बाधक बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को थाने पहुंचा।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बनबोई निवासी एक किसान की 19 वर्षीय बेटी ने इसी साल इंटर अच्छे नंबरों से पास किया है। युवती की इच्छा उच्च शिक्षा प्राप्त करने की है। जबकि उसके परिजन रिश्तेदारी के एक लड़के से उसकी जबरन शादी कराना चाहते हैं। इससे परेशान लड़की ने पुलिस से सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि परिजन शादी करके उसके कैरियर को बर्बाद करना चाहते हैं। जबकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। युवती का विरोध शादी कराने वाले युवक से नहीं है, बल्कि शिक्षा बंद कराकर विवाह कराने से हैं। युवती के अनुसार परिजन फरवरी में ही उसकी शादी कराना चाहते हैं।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके माता-पिता न परिजनों को थाने बुलवाया। थाने में भी युवती ने अपने पिता से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि पापा पहले पढ़ाई पूरी करा दो, उसके बाद आप जहां कहोगे मैं शादी कर लुंगी। युवती के परिजनों के पास इसका कोई उत्तर नहीं है कि जब वह पढ़ाई अच्छे से कर रही है तो एकाएक उसपर शादी को दबाव क्यों बनाया जा रहा है?
युवती ने पढ़ाई पूरी करने से पहले शादी कराने से स्पष्ट इनेकार कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में युवती के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी। कई सामाजिक व्यक्ति भी युवती के समर्थन में हैं ।