{"_id":"68d962c4b31d959a900c7d96","slug":"students-will-not-be-able-to-appear-in-the-examination-if-they-do-not-have-75-attendance-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141303-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर विद्यार्थी नहीं हो सकेंगे परीक्षा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर विद्यार्थी नहीं हो सकेंगे परीक्षा में शामिल
विज्ञापन
बुलंदशहर। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से कठोर कदम उठाया गया हैं। प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा नहीं होने पर छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि इस निर्देश को महाविद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने के साथ ही वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। साथ ही कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी भी लगना जरूरी है। ऐसा न होने पर संबंधित कॉलेज पर कार्रवाई हो सकती है।