{"_id":"64286838931906ca180547b4","slug":"students-were-welcomed-by-applying-tilak-bulandshahr-news-c-30-1-67921-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कहीं तिलक लगाकर तो कहीं पुष्प वर्षा कर छात्रों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कहीं तिलक लगाकर तो कहीं पुष्प वर्षा कर छात्रों का किया स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नए शिक्षण सत्र के शुरू होने पर शनिवार जिले भर के स्कूलों में पहले दिन छात्र-छात्रा उत्साह के साथ पहुंचे। कई जगहों पर बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर व गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। तमाम स्कूलों में हवन-यज्ञ कर भी कक्षाओं का संचालन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को टाइम टेबल समेत अन्य जरूरी जानकारी देने के साथ कक्षाओं से संंबंधित किताबों के बारे बताया।
जिले भर में सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा परिषद और बेसिक शिक्षा विभाग समेत अन्य बोर्ड से संचालित शिक्षण संस्थानों में नया शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही तैयारी शुरू हो गई थी। वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल देकर आगामी कक्षाओं में प्रवेश भी कर लिया था। शनिवार को पहले दिन स्कूलों में छात्र-छात्रा पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। पहले दिन विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों में भी उत्साह दिखाई दिया। जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया। शिकारपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्सौन में बच्चों को एआरपी शिकारपुर प्रियंका रूहेला और डॉ. मनमोहन ने तिलक लगा कर और गुलाब देकर स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश गौतम ने बताया कि इस दौरान बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक भी वितरित की गई। शिक्षिका रजनी सिंह, प्रतिभा शर्मा, मीनाक्षी गोयल, सादिया गाजी, संतोष कुमार के अलावा बच्चों के अभिभावक भी शामिल रहे। इसी तरह तमाम स्कूलों में भी कुछ इसी तरह का माहौल रहा। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि स्कूलों खुलने का समय सुबह आठ बजे से हैं और बंद करने का समय दोपहर बाद दो बजे निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर माध्यमिक विद्यालयों में भी नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया। कई विद्यालयों में हवन-यज्ञ के साथ कक्षाओं का संचालन किया गया। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर नए नए शैक्षिक सत्र का आरंभ सुंदरकांड वैदिक यज्ञ करके किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान विद्यालय के प्रबंधक मनोज नारायण बेरी, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उप प्रबंधक यशवीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन व ब्रजकिशोर रहे। रामकुमार आर्य ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर वैदिक यज्ञ संपन्न करवाया। प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा माध्यमिक के साथ तमाम सीबीएसई के स्कूलों में भी नया शिक्षण सत्र शुरू हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि विद्यालय सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।