फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Students thrashed in dispute over drinking water

Bulandshahar News: पानी पीने के विवाद में छात्रों को पीटा, पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के जनता आदर्श इंटर कालेज गढ़िया मानपुर में बुधवार को पानी पीने के विवाद को लेकर दूसरे समुदाय के छात्र और ग्रामीणों ने डंडों से कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। पिटाई से पांच छात्र घायल हो गए। पीड़ित छात्रों ने थाना अगौता में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
अगौता के गांव गढ़िया निवासी छात्र डेविड जनता आदर्श इंटर कालेज गढ़िया मानुपर में कक्षा 10 में पढ़ता है। बुधवार दोपहर कॉलेज के अंदर नल पर पानी पीने को लेकर गांव शाहनगर निवासी छात्र कामरान से गाली गलौज हो गई थी। कामरान ने फोन कर अपने परिजनों को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही गांव शाहनगर से बाइकों पर सवार होकर लगभग दो दर्जन से अधिक युवक कॉलेज पहुंच गए। कॉलेज की छुट्टी होने पर जैसे ही छात्र डेविड अपने साथियों के साथ बाहर निकला। इस दौरान ही गांव शाहनगर, बहगवां टांडा के युवकों ने डेविड की पिटाई कर दी। छात्र शिवम ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी भी डंडों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने मौके पर मौजूद सभी छात्रों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ छात्रों ने गन्ने के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। मारपीट में छात्र शिवम, डेविड, आर्यन, प्रशांत, आयुष, चंचल घायल हो गए। पीड़ित छात्रों ने थाना अगौता में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। अगौता थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कॉलेज के प्रधानाचार्य को मौके पर बुलाकर बातचीत की गई है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed