{"_id":"65ff0402f1e9b615710417eb","slug":"students-created-a-stir-in-the-cultural-program-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-113445-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सेंट मोमिना स्कूल की शाखा रोजग्रोव की ओर से शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोजग्रोव स्कूल की प्रीत विहार और रोजग्रोव नर्सरी स्कूल लाल तालाब शाखा के छात्र-छात्रा शामिल हुए। बच्चों ने दादा जी की छड़ी हूं मैं, होली आई होली सहित अनेकों गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय समूह के अध्यक्ष शाह फैसल व उप-चेयरमैन शमीन शाह रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुषमा सिंह व मुशय्यदा सैफी ने किया। इस मौके पर सेंट माेमिना स्कूल की प्रधानाचार्य सविता सिंह, वर्षा सिरोही, आभा गौड़, फैसल जहां, नीरज पाल समेत छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।