{"_id":"591763b24f1c1b1522852d17","slug":"stricture-of-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की सख्ती पर हरकत में अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की सख्ती पर हरकत में अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट विक्रेताओं के लाइसेंस को लेकर हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद अफसर हरकत में आ गए हैं। मीट विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने के लिए एनओसी की फाइल लंबित रखने वाले अफसरों को फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। मीट विक्रेताओं के लाइसेंस को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की सख्ती को देखते हुए अफसरों के तेवर भी बदल गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने सभी नगर पालिका-पंचायतों के ईओ को लिखे पत्र में कहा है कि पालिका-पंचायतों द्वारा मीट विक्रेताओं को अनापत्ति देने के लिए 385 प्रार्थना पत्र लंबित पड़े हुए हैं। डीएम का कहना है कि सभी पालिका-पंचायतों के ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द लंबित आवेदनों का निस्तारण कर दिया जाए।
विज्ञापन