{"_id":"643834e57848df0d2d05cae4","slug":"strategy-made-against-the-arbitrariness-of-private-schools-bulandshahr-news-c-30-1-78244-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बनाई रणनीति
विज्ञापन
गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत ने बृहस्पतिवार को हरचना गांव में रामदत्त शर्मा के आवास पर पंचायत की। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रणनीति बनाई गई।
पंचायत में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगने नहीं दिए जाएंगे। क्योंकि प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू ने गत दिनों एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्रवाई के आश्वासन पर उन्होंने भूख हड़ताल व धरना समाप्त कर दिया था। यदि निजी संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शहीद स्मारक पर फिर धरना दिया जाएगा। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने सर्वसम्मति से गुड्डू शर्मा को संगठन का तहसील अध्यक्ष चुना गया। पंचायत में विनोद पंड़ित, विकास तेवतिया, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, रामलाल यादव, अशोक कुमार शर्मा, कर्णवीर, योगेश कुमार, यशवीर सिंह, हितेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन विकास तेवतिया ने किया।