फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stock of fireworks recovered from scrap market

Bulandshahar News: कबाड़ी बाजार से आतिशबाजी का जखीरा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Stock of fireworks recovered from scrap market
गिरफ्तार आरोपी सुसर अमरसिंह। संवाद
बुलंदशहर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जनपद में अवैध रूप से आतिशबाजी बेचने और उसका संग्रहण करने पर पुलिस ने कार्रवाई करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम नगर के कबाड़ी बाजार से भारी मात्रा में आतिशबाजी व अन्य सामान बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम बृहस्पतिवार देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि नगर की डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार इलाके में रहने वाले अनुराग सक्सेना ने अपने घर पर भारी मात्रा में आतिशबाजी का संग्रहण किया हुआ है। जिसे वह दीपावली पर अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो भारी मात्रा में आतिशबाजी व अन्य सामान बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने दो कट्टे पटाखे, 38 किलो गंधक और 118 किलोग्राम पोटाश बरामद की है। जिनकी बाजार में कीमत कई लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही मौके से पुलिस ने आरोपी अनुराग सक्सेना को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसका शुक्रवार को चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




गंधक- पोटाश से बनाता पटाखे, एक नाल भी बरामद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गंधक पोटाश से विभिन्न तरह के पटाखे बना रहा था। साथ ही उसने त्योहार से पहले बाजार में बेचने की भी योजना बनाई थी। अगर गंधक पोटाश से क्षेत्र में कोई विस्फोट हो जाता तो उससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार हो रही कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार आतिशबाजी बेचना या उसके संग्रहित करने पर सख्त रोक लगी हुई है। इसके बावजूद कुछ लोग लालच में आकर बेचने के उद्देश्य से आतिशबाजी का संग्रहण कर रहे हैं। जिस पर जनपद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में दो दिन पूर्वी एक व्यापारी के घर से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की गई थी। तीन दिन पूर्व स्याना पुलिस ने भी भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed