फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Steeped roads, broken links four villages

डूबी सड़कें, टूटा चार गांवों से संपर्क

Sun, 17 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Steeped roads, broken links four villages
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवानपुर में नहर कटने से गांव में घुसा पानी। - फोटो : ब्यूरो
शुक्रवार रात क्षेत्र की से गुजर रही नहर की पटरी टूटने और चार गांवों में पानी घुस जाने से इन गांवों का संपर्क दूसरे दिन भी टूटा रहा। पानी गांव और खेतों में कम नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या बिगड़ गई । पशुओं को चारे का संकट गहरा गया । बिजली सप्लाई बाधित होने से दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन

 

जिला प्रशासन की ओर से अभी तक राहत नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष है।  नहर की पटरी टूटने से क्षेत्र के गांव सैदगढ़ी, सालाबाद, सालवानपुर और दारापुर की सीमा में पानी पहुंच गया था। सैदगढ़ी में पानी सबसे अधिक पहुंचा। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने खेत-खलिहान और गांवों के आसपास पानी देखा तो हैरान रह गए थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने नहर की पटरी टूटने की सूचना नहरी विभाग के अलावा स्थानीय प्रशासनिक अफसरों को दे दी थी। सूचना मिलते ही नहरी विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ ग्रामीणों की मदद से शनिवार को ही पानी रोक दिया गया था। मगर खेतों और गांवों में पानी इतना भर गया था कि रविवार को भी कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पानी भरा हुआ है। अभी तक किसी भी अफसर ने पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया है। - विजय गिरी, प्रधान सैदगढ़ी

यदि ग्रामीणों को प्रशासन और शासन स्तर से यदि कोई मदद नहीं मिली तो वह कंगाल हो जाएंगे।
- विक्रम सिंह, प्रधान सालवानपुर

हरी पानी से हुए नुकसान की आंकलन के बाद भरपाई की जाएगी। फसलों के नुकसान का आंकलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। - सुनील कुमार सिंह, एसडीएम शिकारपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed