{"_id":"58557c694f1c1b310e64a994","slug":"state-highway-motorcycle-collided-killing-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
अमर उजाला /बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिवचरण का (फाइल फोटो)।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में गिरे एक बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन से कुचल की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अगरपुर निवासी जगपाल पुत्र गोपी और सतवीर पुत्र खेमचंद बाइक से अपने खेत जा रहे थे। दोनों युवक जैसे ही बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग स्थित गांव जुलेपुरा-कुच्छेजा के पास पहुंचे तो सामने जहांगीराबाद की तरफ से आ रही तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
दोनों बाइकों में आमने-सामने की हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जगपाल, सतवीर और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि जा रहा है कि हादसे के बाद कोई तीसरा वाहन घायल युवकों को कुचलकर निकल गया था।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक तीसरे घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मृतक पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
नीलगाय से टकराकर बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक की मौत
सिकंदराबाद-जेवर हाईवे पर अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि चालक व अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार चकबीरमपुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी शिवचरण (56) आकलपुर में पंचर की दुकान चलाते थे। दो माह पहले उन्होंने आकलपुर निवासी सोनू के साथ भाड़े पर चलाने के लिए बोलेरो गाड़ी खरीदी थी।
शनिवार को शिवचरण चालक ज्वाला नगलाशाहपुर थाना रबूपुरा निवासी दीपक, ग्राम आकलपुर थाना रबूपुरा निवासी रिंकू पुत्र बिजेंद्र के साथ ककोड़ से पशुओं के लिए खल खरीदकर गाड़ी से लौट रहे थे।
तभी दोपहर करीब तीन बजे चचूरा नहर से पहले कान्हा होटल के पास अचानक उनकी गाड़ी से नील गाय टकरा गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक, रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवचरण की चार बेटियां व सबसे छोटा एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बाकी सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे है। मृतक के भाई प्रेमचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोर को कुचलने वाला बस चालक गिरफ्तार
एनएच-24 पर हुए सड़क हादसे में मृतक की पहचान हो गई है। वह शिवपुरी निवासी यश (16) पुत्र जगमोहन शर्मा था और विजय नगर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने आरोपी बस चालक धीरेंद्र निवासी सिकंदराबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम यश ट्यूशन पढ़ने गया था। छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था, तभी उसे बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में शनिवार दोपहर यश के पिता जगमोहन ने आरोपी चालक के खिलाफ विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।