{"_id":"6a5be59c22c939fa7c08182e","slug":"speeding-unidentified-vehicle-hits-motorcyclist-one-dead-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-21551-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
मृतक- धर्मेंद्र गौतम (फाइल फोटो) संवाद
- फोटो : Samvad
लोनी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रामेश्वर पार्क कॉलोनी के सामने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की अस्पताल में मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
राम पार्क कॉलोनी निवासी राज मिस्त्री धर्मेंद्र गौतम (45) के परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियों इशिका, दीपिका, अनुष्का और पुत्र कुणाल है। उनकी पत्नी अनिता ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पति धर्मेंद्र गौतम घर से बाइक लेकर निकले थे। जब वह खजूरी पुश्ता मार्ग पर रामेश्वर पार्क बिजलीघर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की सहायता से भागे हुए वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
-- -- -