फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Spectators became uncontrollable in Punjabi Night, police had to use force

Bulandshahar News: पंजाबी नाइट में दर्शक हुए बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Spectators became uncontrollable in Punjabi Night, police had to use force
जिला प्रदर्शनी मैदान में पंजाबी नाईट के दौरान दर्शकों पर घूंसा बजाता दरोगा। - फोटो : bulandshahr
बुलंदशहर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के खुले मंच पर मंगलवार रात पंजाबी नाइट में बवाल हो गया। पास होने के बावजूद प्रवेश नहीं मिलने पर दर्शक बेकाबू हो गए। पुलिस पर पत्थर फेंकने के साथ कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दी। काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी मैदान में मंगलवार शाम सात बजे से पंजाबी नाइट शुरू होनी थी। मैदान में जिला प्रशासन ने छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था करने का दावा करते हुए इतने ही पास का वितरण किया था। शाम सात बजे से पहले ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। सवा सात बजे तक मैदान पूरी तरह से भर गया। इसके बाद भी काफी संख्या में पास धारक दर्शक पहुंचे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस प्रशासन ने दर्शकों को रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद दर्शकों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

दर्शकों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू कर दी। इससे गुस्साए कुछ दर्शक पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे। एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया। देखते ही देखते दर्शकों ने मैदान में कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। मैदान की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। स्थिति बिगड़ती देख कुछ दर्शक इधर-उधर भागने लगे। शाम 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक स्थिति बेकाबू नजर आई। अव्यवस्थाओं को देखकर काफी संख्या में लोग वीआईपी और वीवीआईपी पास होने के बावजूद वापस लौट आए। कुछ लोगों के पास को देखकर पुलिस ने फाड़कर फेंक दिया। पुलिस और प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। बताया गया कि करीब 500 से अधिक कुर्सियों को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश बंद होने से दर्शक हुए मायूस
जस्सी गिल के गीतों के दीवाने दिनभर कार्यक्रम के पास के लिए भटकते नजर आए। जिन्हें पास मिल गए उन्हें लगा था की अब आसानी से कार्यक्रम देख सकेंगे। क्षमता से अधिक पास बांटने से शाम सात बजे ही मैदान हाउसफुल हो गया। पास होने के बाद भी काफी संख्या में दर्शक गेट के बाहर खड़े रहे। प्रदर्शनी से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ अधिकारियों को भी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

वीवीआईपी गैलरी में भी हुई रार
प्रशासन ने वीवीआईपी गैलरी को पांच वर्गों में बांटा था। प्रत्येक गैलरी में दो-दो मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन पुलिस ने अपने चहेतों को खाली कुर्सियों पर बैठा दिया। इसी बात को लेकर न्यायिक विभाग की गैलरी में एक एसडीएम और एसआई में नोकझोंक भी हुई। सीओ ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। वीवीआईपी गैलरी मंच के बिलकुल सामने हैं। इस गैलरी में केवल प्रशासनिक अधिकारी, नेता, व्यापारी नेता व अन्य वरिष्ठजन को बैठने का इंतजाम था। ऐसी ही अव्यवस्था अन्य गैलरियों में भी रही।

भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था को संभालने में थोड़ी दिक्कत हुई। बाद में दर्शकों को काबू में कर लिया गया था। इसके बाद सभी ने आराम से पंजाबी नाइट का आनंद उठाया। किसी पर लाठीचार्ज नहीं की गई। न ही पुलिस पर कोई पथराव हुआ। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी


कार्यक्रम सफल रहा। उम्मीद से अधिक दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंचे। इस कारण थोड़ी अव्यवस्था हुई। बाद में सब स्थिति को संभाल लिया गया। - सत्यप्रकाश, जिला प्रदर्शनी प्रमुख मंत्री व नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed