फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Son did obscene act with step mother, case registered

Bulandshahar News: बेटे ने की सौतेली मां से अश्लील हरकत, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता की मौत के बाद 25 वर्षीय बेटे ने अपनी ही सौतेली मां पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी उसे एकतरफा प्यार करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना से आहत पीड़ित मां ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ मार्च 2023 में हुई थी। उनके पति की पहली पत्नी का पूर्व में निधन हो गया था। इसके बाद पीड़िता से उन्होंने दूसरा निकाह किया था। शादी के करीब एक साल बाद गत जुलाई माह में उनके पति की मृत्यु हो गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनका 25 वर्षीय सौतेला बेटा हमजा रिजवान उस पर बुरी नजर रखता था। गत 28 जुलाई को जब वह घर पर बैठी थी, तभी आरोपी हमजा रिजवान घर में घुस आया और अपनी सौतेली मां को कम उम्र का हवाला देते हुए छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर उसके कपड़े तक उतार दिए। पीड़िता द्वारा विरोध करने से नाराज आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी कई बार पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कर चुका है और कभी भी किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। अधिकारी उसकी जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में हो रहीं तरह-तरह की चचाएं
सौतेली मां से ही दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले के बाद गांव में भी तरह तरह की चर्चा हो रही हैं। कोई मामला संदिग्ध बता रहा है तो कोई सच। वहीं, पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 76, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गिरजा शंकर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed