फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Somewhere after being planted, somewhere the plants dried up without being planted

Bulandshahar News: कहीं लगने के बाद तो कहीं बिना लगे ही सूख गए पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए दो बार में 37 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। सभी विभागों को पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को सौंपी गई थी, लेकिन शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने संबंधित स्थानों पर जाकर पौधों की पड़ताल की तो अधिकतर पौधे सूखे मिले। कुछ स्थानों पर बिना लगे ही रखे-रखे पौधे सूख गए। वहां खेत और दुकानों पर कार्य कर रहे लोगों ने बताया कि पौधा रोपने वाले दिन तो कुछ अधिकारी कर्मचारी दिखाई दिए थे। उसके बाद यहां कोई नहीं आया है। कुछ पौधों को आवारा पशुओं ने उखाड़ दिया है। जिले में वन विभाग समेत 26 विभागाें ने वन महोत्सव के तहत 22 जुलाई को 32 लाख और 15 अगस्त को पांच लाख से अधिक पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

केस-1
मरगूवपुर गांव के पास सूख गए पौधे
नेशनल हाइवे-34 पर मरगूवपुर गांव के पीछे सैकड़ों की संख्या में पौधे रोपित किए गए हैं। यहां करीब 100 से अधिक पौधे सूखे मिले। दुकानों पर काम कर रहे अनिकेत, आलम ने बताया कि करीब एक महीने पहले यहां पर काफी संख्या में लोग पौध रोपण करने के लिए आए थे। उसके बाद यहां पर किसी भी व्यक्ति को आते नहीं देखा। कुछ पौधों में हम लोगों ने पानी डाला ,लेकिन वह सूख गए। मुंतजिर और शादाब ने बताया कि कुछ पौधे तो बिना गड्ढे किए ही लगा दिए। उनको तो सूखना ही था।
विज्ञापन

केस-2
हाईवे पर गड्ढों से उखाड़ ले गए पौधे
बुलंदशहर खुर्जा हाईवे पर गंगेरुआ गांव के पास डिवाइडर पर लगाए गए अधिकतर पौधे गड्ढों से गायब मिले। जबकि कुछ पौधे सूखे हुए मिले। चाट का ठेला लगा रहे सचिन ने बताया कि हाईवे किनारे जितने भी पौधे लगाए गए हैं, उनकी देखभाल नहीं की जा रही है। सभी पौधे सूख गए हैं। घास के कारण पता भी नहीं चलेगा, यहां पर पौधे भी लगाए गए थे। यहां 500 से अधिक पौधे सूखे हुए थे। हाईवे के दोनों किनारे एक जैसी ही स्थिति थी। किसी भी पौधे को बचाने के लिए ट्री गार्ड भी नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
गांव के सचिवालय में रखे-रखे सूख गए पौधे
ग्राम पंचायत ऊंचागांव में पौधे रोपित करने के लिए वन विभाग ने दिए थे। शुक्रवार जब पड़ताल की गई तो 15 से अधिक पौधे गांव के सचिवालय पर रखे मिले, जो लगभग सूख चुके हैं। सुनीता देवी, सचिन ने बताया कि हर बार यहां पौधे रोपित किए जाते हैं, लेकिन पौधे जीवित ही नहीं रहते हैं। लोगों को पौधे लगाते हुए तो देखा है, लेकिन उनकी सुरक्षा और देखभाल करते नहीं देखा। जिस कारण पौधे नष्ट हो जाते हैं। ग्राम प्रधान पति विजय का कहना है कि ग्राम सचिव ने जहां-जहां पौधे लगाने के लिए कहा था। वहां-वहां पौधे लगा दिए थे, जो शेष बचे थे वह सचिवालय परिसर में रख दिए गए थे।
केस-4
खुर्जा स्थित पार्क व डिवाइडर पर मुरझा गए पौधे
खुर्जा विकास प्राधिकरण को चार हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। यह पौधे कालिंदी कुंज के पार्क, डिवाइडर और सड़क किनारे रोपित किए गए। शुक्रवार जब इन पौधों की पड़ताल की तो कई जगह अधिकतर पौधे मुरझा गए हैं तो कई जगह मर चुके हैं। पुनीत, देवेंद्र ने बताया कि पौधे लगाने के साथ प्रशासन को देखभाल करनी होती है, जो यहां नहीं की जाती है। मोहित ने कहा कि पौधे 37 हजार लगाएं या 37 करोड़ जब तक उनकी देखभाल नहीं होगी। वह जीवित नहीं रहेंगे। बताया कि यहां पौधों को लगाने के बाद पानी तक नहीं दिया जाता है।
रोपित किए गए पौधों को बचाने की जिम्मेदारी सभी विभागों की है। विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। पौधों को विभाग की ओर से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कहीं पर लापरवाही बरती जा रही है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। - विनीता सिंह, डीएफओ



जटपुरा में सूखे मिले 400 पौधे, वीडियो वायरल
बुलंदशहर। जमीन पर करीब 400 से अधिक पड़े पौधों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया कि वीडियो शिकारपुर क्षेत्र के गांव जटपुरा का है। लोगों ने बताया कि यह गांव में लगवाने के लिए पौधे वन विभाग द्वारा भेजे गए थे, लेकिन उन्हें गांव लगाने के बजाय उन्हें बाग में फेंक दिया गया है। वीडियो मिलने के बाद जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने जांच बैठा दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिव से जवाब मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed