फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Soldiers gave the last salute to the deceased freedom fighter.

Bulandshahar News: दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी को जवानों ने दी अंतिम सलामी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Soldiers gave the last salute to the deceased freedom fighter.
बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर में दिवंगत हुए कैप्टन मनवीर सिंह  के पुत्र को तिरंगा सौंपते सेना
चोला। क्षेत्र के गांव नगला वंशी में मंगलवार को मां भारती के सपूत नानक चंद के पार्थिव शरीर को बाबूगढ़ छावनी से पहुंचे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक व बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 90 वर्षीय नानक चंद का सोमवार की शाम निधन हो गया था। उन्होंने 1962 ,65 और 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध लड़ा था। मृतक के भतीजे रामवीर सिंह ने बताया कि बाबू जी का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। उनके दो बेटा और दो बेटी हैं। भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिक को दिया जाने वाला सम्मान तिरंगा झंडा दिवंगत आत्मा के पुत्र महेंद्र सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन


कैप्टन मनवीर सिंह हुए पंचतत्व में विलीन
बीबीनगर। गांव सैदपुर में वीर योद्धा, आदर्श व्यक्तित्व के धनी, कैप्टन मनवीर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पूर्व सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन जनपद बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई पूर्व सैनिकों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबूगढ़ छावनी से आई सैनिक टुकड़ी द्वारा उनको अंतिम सलामी दी गई। सैनिक सम्मान तिरंगा झंडा कैप्टन मनवीर सिंह के पुत्र कुलविंदर सिंह को सौंपा गया। इस दौरान भारत माता की जय, जय वंदे मातरम और कैप्टन मनवीर सिंह अमर रहे नारों की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed