फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Soldier shot dead, angry family members blocked the road

Bulandshahar News: फौजी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Soldier shot dead, angry family members blocked the road
- उधार दिए 1.20 लाख रुपये मांगने पर आरोपी ने अपने एक साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

- खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की विमला नगर कालोनी में बुधवार देर रात हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

खुर्जा जंक्शन। सेना के जवान गौरव (24) की बुधवार रात विमला नगर कालोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधार में दिए गए 1.2 लाख रुपये मांगने पर आरोपी ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित परिजनों ने जंक्शन फ्लाईओवर पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए।

विमला नगर कालोनी निवासी गौरव वर्ष 2018 भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कोलकाता में टू राज राइफल्स बटालियन में थी। वह अवकाश लेकर घर आए हुए थे। उनके पिता सत्यवीर सिंह ने बताया कि गौरव ने कालोनी में रहने वाले बाबूलाल को चार माह पहले 1.20 लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय से उधार की रकम मांग रहे थे लेकिन बाबूलाल नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन

अवकाश पर आने के बाद फिर से गौरव ने बाबूलाल से तगादा किया तो वह भड़क गया। बुधवार रात गौरव कालोनी में ही बाबूलाल के चाचा की दुकान पर सामान लेने गए थे। तभी एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर आए बाबूलाल ने दुकान के बाहर ही गौरव को पीछे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली गौरव की कमर पर लगकर पार हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन घायल गौरव को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

एक घंटे तक फ्लाईओवर पर लगाया जाम
बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा तो परिजन आक्रोशित हो गए। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंक्शन फ्लाईओवर पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों ने दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला। गौरव के अंतिम संस्कार के दौरान सीओ भास्कर मिश्रा और प्रशिक्षु पीपीएस प्रखर पांडेय ने सेना के जवान गौरव को अंतिम सलामी दी।

रुपयों के लेनदेन में दोस्त बना दुश्मन

गौरव के पिता सत्यवीर भी भारतीय सेना में तैनात थे। वर्ष 2017 में वह सेवानिवृत्त हुए थे। 2018 में गौरव की भर्ती हुई थी। दो साल पहले ही गौरव की शादी हुई थी। अभी बच्चे नहीं हुए थे। पिता सत्यवीर ने कहा कि सीमा पर देश के दुश्मनों से लड़ने वाला फौजी बेटा अपने दोस्तों से हार गया। उन्होंने बताया कि गौरव की बाबूलाल से अच्छी दोस्ती थी। रुपयों के लेनदेन में दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। सत्यवीर ने कहा कि उनके बुढ़ापे की लाठी छिन गई। अकेला बेटा चला गया। सत्यवीर के बेटा गौरव के अलावा एक बेटी है। जिसकी तीन साल पहले शादी हो चुकी है।





कोट ---

गौरव के पिता की तहरीर पर बुधवार रात बाबूलाल व अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था। गौरव की मौत के बाद उसे हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भास्कर मिश्रा, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed