फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Soldier drowns while bathing in Ganga, body recovered

Bulandshahar News: गंगा स्नान के दौरान डूबा फौजी, शव बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Soldier drowns while bathing in Ganga, body recovered
अनूपशहर में डूबे युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाते हुए परिजन। संवाद
अनूपशहर। कस्बे के मस्तराम गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बृहस्पतिवार को पैर फिसलने से 30 वर्षीय संजीव डूब गए। युवक को डूबता देख तत्काल मौके पर मौजूद नाविकों व गोताखोरों ने तलाशी शुरू कर दी। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद डूबे युवक को निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम नवीन कुमार व प्रभारी निरीक्षक युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक फौज में नौकरी करता था।
विज्ञापन

जिला गौतमबुद्धनगर के थाना रबुपुरा क्षेत्र के गांव चकबीरमपुर निवासी संजीव नगरकोट देवी के दर्शन के बाद घर पर पूजा व भंडारा कराकर बुद्धपूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बृहस्पतिवार दोपहर मस्तराम घाट पर परिजनों सहित पहुंचा था। गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद स्नानार्थियों के शोर मचाने पर नाविक व गोताखोरों ने तलाशी शुरू कर दी। एसडीएम नवीन कुमार व पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान को बचाव अभियान के आदेश दिए। करीब घंटा भर के प्रयास के बाद डूबे युवक को निकाला गया और उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed