{"_id":"585eb86f4f1c1b2e4ee3ba92","slug":"software-fault-got-less-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर की गलती से मिले कम लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर की गलती से मिले कम लैपटॉप
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से जिले के 1821 मेधावियों को लैपटॉप मिलने थे मगर, अभी तक मात्र 631 लैपटॉप ही मिल पाए हैं। इसका कारण अफसर सॉफ्टवेयर की गलती बता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शेष लैपटॉप जल्द ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस वीना यादव के अनुसार शासन से वर्ष 2015-2016 में कक्षा दस और 12वीं के 1821 मेधावियों को निशुल्क लैपटॉप वितरित करने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के अनुरूप विभाग की ओर से सभी मेधावियों की सूची तैयार कर निर्देशालय के आदेश पर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दी थी।
विज्ञापन
जब जिले से अफसर और कर्मचारी लैपटॉप लेने पहुंचे तो वहां शाफ्टवेयर में 631 लैपटॉप ही दर्शाए गए। निदेशालय स्तर से मालूम पड़ा कि जिस सॉफ्टवेयर में मेधावियों की लिस्ट अपलोड की गई थी, उसमें तकनीकी खामी आने से बुलंदशर के पहले 1640 और बाद में 631 मेधावी ही दर्शाए दिए।
विज्ञापन
शासन से 631 लैपटॉप मिले जिसमें से 100 लैपटॉप का वितरण शुक्रवार को नुमाइश मैदान में हुए किसान मेले में प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर ने किया।