फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   snaching with policeman

गन प्वाइंट पर लेकर सिपाही से लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
कनपटी में तमंचा सटाकर जीआरपी के सिपाही से लूटपाट
विज्ञापन

चोला। लुटेरों ने मंगलवार की रात पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए चोला चौकी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने जीआरपी के सिपाही को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। इसके अलावा उसी रात दो अन्य लोगों को लूटा। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
ऊंचागांव थाना नरसेना निवासी संजीव पुत्र राजवीर ने बताया कि वह जीआरपी गाजियाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। काफी समय से वह चोला स्थित अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहते हैं। अक्सर वे वहीं से अप-डाउन करते हैं। चोला से सिकंदराबाद तक बाइक से जाते हैं। बाइक को पुलिस चौकी में खड़ी करने के बाद वह सिकंदराबाद से अपने अन्य साथियों के साथ कार से ड्यूटी के लिए जाते हैं। पीड़ित सिपाही ने बताया कि मंगलवार की रात में उनकी तीन बजे से ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने के लिए चोला से रात दो बजे बाइक पर निकले थे। सिकंदराबाद -चोला मार्ग पर चोला चौकी से करीब 300 मीटर आगे जाने पर तीन बदमाशों ने डंडा मारकर बाइक को गिरा दिया और उनकी कनपटी पर तमंचा तानते हुए जेब में रखे रुपये, मोबाइल, एटीएम, बाइक और बैग में रखी वर्दी लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक से भी की लूटपाट
ग्राम कौंदा खेड़ा थाना दादों जनपद अलीगढ़ निवासी अवनीश पुत्र वीरेश ने बताया कि वह मंगलवार की रात में सिकंदराबाद स्थित सीमेंट फैक्टरी से ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट लोडकर अलीगढ़ जा रहा था। सिकंदराबाद चोला मार्ग पर उसका ट्रैक्टर खराब हो गया। बताया कि इसी दौरान तीन हथियारबंद बदमाश उसके पास पहुंचे और उसे तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे दो हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मंगलवार की रात में ही सिकंदराबाद चोला रोड पर एक साइकिल सवार से भी लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन साइकिल सवार ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। एक घंटे के बीच एक साथ आसपास हुई लूट की तीन घटनाओं ने पुलिस में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी एक्टिव मोड पर आ गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रात में ही चेकिंग अभियान चलाने के साथ कांबिंग भी की। मगर पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। चौकी प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed