फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six year old girl kidnapped from near school

Bulandshahar News: स्कूल के पास से छह साल की बच्ची का अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में स्कूल के पास से छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें महिला व युवक बाइक पर बच्ची को ले जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

मोहल्ला साठा अचार वाली गली निवासी अंजलि ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बीमारी से उनके जेठ नरेंद्रपाल की मौत हो गई थी। दो वर्ष पूर्व नरेंद्र की पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। नरेंद्र के तीन बच्चे 13 वर्षीय निशांत, 10 वर्षीय अंशु और छह वर्षीय मिस्टी उनके पास रहते हैं। मिस्टी पड़ोस में वैद्य वाली गली स्थित स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। सोमवार को वह मोहल्ले के बच्चों के साथ स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद घर पहुंचे बच्चों ने बताया कि मिस्टी को बाइक सवार अंकल, आंटी उठाकर ले गए हैं। बच्चों ने बताया कि दोनों ने कपड़े से चेहरा ढक रखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिख रहे हैं। जिनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रो रही थी मिस्टी

मिस्टी के साथ पढ़ने वाले छह वर्षीय शिवांश ने बताया कि जब अंकल, आंटी मिस्टी को पकड़कर बाइक पर बैठा रहे थे तो वह रो रही थी। उसने अंकल, आंटी से कहा कि जब वह रो रही है तो आप उसे बाइक पर क्यों बैठा रहे हो...। जिसपर अंकल, आंटी ने कहा कि अब यह हमारी बेटी है। इसलिए हम इसे अपने साथ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सीसीटीवी में दिख रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed