फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six accused arrested for attacking SOG team

एसओजी टीम पर हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
एसओजी टीम पर हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई एसओजी टीम पर जानलेवा हमला हुआ था। मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपी समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी छह आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

गौरतलब है कि 11 जुलाई को एसओजी की एक टीम नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय काजी में हत्या के आरोप में वांछित हिस्ट्रीशीटर शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा को दबोचने के लिए गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी वारदात मौके पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मामले में एसओजी प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी की तहरीर पर नगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शाहिद उसके भाई आकिल, जाकिर व साकिर समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद से नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार सुबह नगर पुलिस ने दबिश के दौरान दो नामजद आरोपी शाकिर व आकिल निवासी मोहल्ला सराय काजी को दबोच लिया। इसके अलावा सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी नदीम उर्फ बारी, नवाब, नईमुद्दीन, चांद को भी पुलिस ने शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि सभी पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी शाहिद व अन्य को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed