फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sister and her husband coming for brother wedding died in a road accident in Bulandshahr

मातम में बदलीं खुशियां: भाई की शादी में आ रही बहन और उसके पति की सड़क हादसे में मौत, आठ माह का मासूम घायल

Fri, 22 Dec 2023 09:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Dec 2023 09:10 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेल मिल के पास अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सविता की गोद से मासूम बच्चा दूर जा गिरा और दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Sister and her husband coming for brother wedding died in a road accident in Bulandshahr
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई की शादी में शामिल होने के लिए आ रही बहन और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि आठ माह का मासूम मां की गोद से दूर जा गिरा। फिलहाल मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों को मासूम सौंप दिया। वहीं, हादसे के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के गांव इंद्रगढ़ी निवासी  विकास (25) अपनी पत्नी सविता देवी (22) और आठ माह के मासूम बच्चे के साथ चोला थाना क्षेत्र के गांव कोराली स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताया जा रहा है कि सविता के चाचा गोपाल के बेटे विकास की शुक्रवार शाम को जहांगीराबाद के गांव जाड़ौल में बारात जानी थी। औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेल मिल के पास अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सविता की गोद से मासूम बच्चा दूर जा गिरा और दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे और मासूम को अपने साथ कोतवाली ले आई। दंपती की मौत की सूचना पर सविता के मायके पक्ष में चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। परिजनों ने 10-15 लोगों के साथ बारात को विदा किया। मौके पर पहुंचे परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मासूम को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वीपीएस चौहान ने बताया कि दंपती शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव कोराली आ रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मासूम बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed