फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Siren sounded in Bulandshahar for security reasons alert issued in district

Bulandshahar: सुरक्षा कारणों से साढ़े सात बजे बजा सायरन... DM ने की लोगों से सतर्कता बरतने की अपील, अलर्ट जारी

Thu, 08 May 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 May 2025 11:15 PM IST
सार

बुलंदशहर नगर क्षेत्र में सबसे पहले शाम करीब साढ़े सात बजे एक सायरन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद खास तौर पर कचहरी रोड स्थित लोग सतर्क हो गए।

विज्ञापन
Siren sounded in Bulandshahar for security reasons alert issued in district
सायरन के बाद स्टेशन पर छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को भारत की ओर से की गई स्ट्राइक के बाद शाम से देश के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमले को लेकर बुलंदशहर भी हाई अलर्ट पर आ गया है। देर शाम करीब साढ़े सात बजे कचहरी रोड पर सायरन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद डीएम ने जनपद वासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कोई पैनिक जैसे उत्पन्न न हों इसके लिए पुलिस भी सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर नगर क्षेत्र में सबसे पहले शाम करीब साढ़े सात बजे एक सायरन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद खास तौर पर कचहरी रोड स्थित लोग सतर्क हो गए। लोगों ने बुधवार शाम की तरह ही इसे भी मॉकड्रिल समझा और घरों में जाने लगे। वहीं देर शाम सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले की जानकारी हुई। इसी दौरान अधिकारियों ने जनपद वासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि शासन की ओर से अभी कोई नए निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य यही था कि लोग जागरूक रहें। हालांकि, बृहस्पतिवार देर शाम बजे सायरन को लेकर अधिकारी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पहला सायरन साढ़े सात बजे बजने के बाद 10 बजे तक कई बार सुनाई दिया। हालांकि, चौक-चौराहों पर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पैनी हो गई है। उधर, खुर्जा जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने गश्त की। स्टेशन पर कुछ संदिग्ध लगने वाले लोगों की तलाशी ली। रात में भी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस में बंद की गईं कंपार्टमेंट की लाइट
बुलंदशहर निवासी अधिवक्ता अनुज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह प्रयागराज हाई कोर्ट जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन के बुलंदशहर से निकलने के कुछ दी बाद ही सभी कंपार्टमेंट की लाइट बंद कर दी गईं। हालांकि, ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है, स्टेशन पर भी पुलिस की चेकिंग सुचारू मिली थी। पुलिसकर्मी लोगों से पैनिक ना होने की अपील भी करते हुए नजर आए।

अफवाह ना फैलें इसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर
जनपद पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र भी एक्टिव कर दिया है। देश विरोधी कार्यों में यदि कोई लिप्त पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है। कहीं किसी तरह की कोई अफवाह फैलाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- शासन से हाई अलर्ट जैसे कोई निर्देश नहीं हैं। लोगों से अपील है कि वह सर्तकता बरतें। यदि शासन से कोई निर्देश मिलते हैं तो सोशल मीडिया, माइक सिस्टम से लोगों को अवगत कराया जाएगा। - श्रुति डीएम

- शासन की ओर से अभी कोई नए निर्देश नहीं मिले हैं। लोगों को मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया है, कि आपात स्थिति से कैसे निपटना है। खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी।

यह भी पढ़ें- 
India Pakistan Tension: पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत ने किया नाकाम, सारे सैन्य स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed