फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sikandarabad farmers locked tehsil gate.

किसानों ने सिकंदराबाद तहसील गेट पर जड़ा ताला

Sat, 26 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sikandarabad farmers locked tehsil gate.
तहसीलदार पर रेत की ट्रैक्टर-ट्रालियों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


धरना के दौरान किसानों की समस्या नहीं सुने जाने पर किसानों ने तहसील के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों का उग्र रूप देखते हुए तहसील प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुलाया।

धरनारत किसानों की एसडीएम से तीखी नोक-झोंक भी हुई। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यौराज ने बताया कि गत शुक्रवार तहसीलदार ने ग्राम मेंहदीपुर गौतमबुद्ध नगर निवासी किसान जुल्फन पुत्र चांद मोहम्मद की रेत की ट्रैक्टर-ट्राली को रॉयल्टी की रशीद होने के बावजूद अवैध खनन के आरोप में जब्त कर लिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तहसीलदार ने किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके विरोध में शनिवार की सुबह जनपद बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर के किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों ने तहसील के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों का उग्र रूप देखते हुए तहसील प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुला लिया।


गेट पर ताले की सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान किसानों की एसडीएम से कई बार तीखी नोक-झोंक हुई।

किसानों के प्रतिनिधिमंडल और एसडीएम के बीच हुई वार्ता के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ दिया गया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

धरने में चौ. कुंवरपाल, राजीव मलिक, राजकुमार, राजमल, राजेंद्र सोलंकी, जग्गी पहलवान, दीपक चौ. रमेश कसाना, दया प्रधान, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष पर भड़के किसान
किसानों के धरने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर तहसील परिसर में गरीबों को कंबल बांटने के लिए पहुंचे थे। तहसील के गेट पर किसानों की भीड़ को देख उन्होंने किसानों से कहा क्यों हंगामा कर रहे हो।

इस पर किसान भड़क उठे और उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। इस दौरान किसानों और जिलाध्यक्ष में खूब नोकझोंक हुई।

रेत लदे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोडिंग के कारण जब्त किया गया था। पेनाल्टी लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया। - अतुल कुमार, एसडीएम, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed