फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SI accused of stopping Ram Barat procession, anger among people

Bulandshahar News: एसआई पर राम बरात को रोकने का आरोप, लोगों में गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
SI accused of stopping Ram Barat procession, anger among people
औरंगाबाद थाने में एसआई की शिकायत करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
औरंगाबाद। श्री रामलीला अभिनय मंडल के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त फोर्स के साथ आए एक एसआई पर शनिवार रात राम बरात को कुछ देर के लिए रोकने का आरोप लगाया है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार दोपहर थाने पहुंचकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारी थाने पहुंचे। रामलीला कमेटी के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के नगर प्रभारी नितिन सिंघल ने बताया कि रात नौ बजे एसआई उज्ज्वल सिंह ने बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित पवसरा मोड के पास बरात को रुकवा लिया और शोभायात्रा की अनुमति दिखाने की बात कही। इस पर नितिन और एसआई में कहासुनी हो गई। इसके चलते थोड़ी देर तक राम बरात रुकी रही। एसआई के जाने के बाद बरात फिर रवाना हुई।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने आरोप लगाया कि राम बरात शुरू होते ही थाना प्रभारी वहां से निकल गए। मिश्रित आबादी में शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी का कोई अता-पता नहीं था। पुलिस के इस रवैये से रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में गुस्सा है। औरंगाबाद थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरी रात में गूगल मीटिंग थी। इसके चलते मैं थाने गया था। शोभायात्रा समाप्त होने से पहले ही मैं शिव मंदिर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed