फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shri Krishna Govind Hare Murari, O Nath Narayan Vasudeva...

Bulandshahar News: श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Govind Hare Murari, O Nath Narayan Vasudeva...
बुलंदशहर। जन्माष्टमी पर जिला सोमवार की रात श्रीकृष्ण की भक्ति व लीलाओं में रमा रहा। इस दौरान कहीं शोभायात्रा निकाली तो कहीं पर देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जगह-जगह हुए कार्यक्रम स्थल और मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। जहां पर जय कन्हैया लाल के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

नगर की पंजाबी काॅलोनी में मेला लगा और राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। इसी तरह मोहल्ला साठा, देवीपुरा, चांदपुर रोड, डीएम रोड, शिकारपुर बाईपास, भूड़ रोड समेत जगह-जगह देर रात तक कार्यक्रमाें के साथ शोभायात्रा और भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। जहांगीराबाद में बालाजी मंदिर, लाल कुआं स्थित शीश महल, पड़ाव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, किला मंदिर, नन्ना गिरि मंदिर, विवेकानंद चौक मंदिर आदि पर विशेष कार्यक्रम हुए। नन्ना गिरी मंदिर पर भजन सम्राट विपिन देवू, श्याम दीवाना और राजीव खदाना ने तो बालाजी मंदिर पर कोलकाता से आए प्रलय किशोर और अलीगढ़ की संगीता अरोड़ा ने एक से एक भजन सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बीबीनगर के मंगल बाजार स्थित मंदिर पर बर्फानी बाबा अमरनाथ जी की गुफा का सजीव चित्रण किया गया। श्री ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियों से जन्मोत्सव मनाया गया। नरौरा अणु विहार कॉलोनी के चिंताहरण महादेव मंदिर में विशेष झांकियां सजाई गई। तिकोना पार्क में भजन संध्या हुई। थाना परिसर में स्थित शिवालय में भगवान कृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई। वहीं, राजघाट में मां महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद में कैलाशपति महादेव मंदिर से कान्हा जी की पालकी का डोला धूमधाम के साथ निकाला गया। इसका शुभारंभ सीओ सिटी विकास प्रताप चौहान पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी और थाना प्रभारी नितेश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम संयोजक सुनील ठाकुर ने तिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। गुलावठी में मोहल्ला रामनगर देवलोक कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सैनी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में बाबा बर्फानी की गुफा एवं श्री खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया एवं हिमांशु सैनी ने किया।
डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर में भगवान श्री कृष्णा की पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। अहार के गांव मौहरसा में राधा-कृष्ण की शोभायात्रा ग्रामीणों ने धूमधाम से निकाली। खानपुर क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मंदिर, सिदेश्वरी मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई। सब्जी मंडी के निकट ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पर्व को धूमधाम के साथ मनाया। शिविर लगाकर नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा राधा कृष्ण की झांकी बनाई गई। गुलावठी के एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन वीके अग्रवाल, निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल और मोनिका राजपूत आदि मौजूद रहे। नरसेना में मंगलवार को कस्बा दौलतपुर कलां में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने की। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की झांकी श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र रही ।



गो माता की रक्षा करना हमारा धर्म : अजय आर्य

गुलावठी में श्री ग्वाल गोपाल गोशाला का 5वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ एवं गो पूजन किया गया। यजमान शोभित मित्तल, रोबिन गर्ग, अंकुर सिंहल और अजय कुमार सपत्नी रहे। मेरठ से आए कथावाचक अजय आर्य ने कहा कि गो माता की रक्षा करना हमारा धर्म है। गो माता की सेवा के प्रति सभी जागरूक रहें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस मौके गोशाला समिति के कुलदीप सिंहल, मयंक अग्रवाल, पारित चौधरी, प्रेमभूषण मित्तल, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, अजय कंसल, राजेश अग्रवाल, एकता गर्ग, पूजा तेवतिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed