बुलंदशहर। स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा में बुधवार को जिला प्रदर्शनी के बैनर तले कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अलग-अलग भारवर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता में शिवानी, करन, अवनीश, जतिन, जय सिंह, दिशांत, आमिर, यशपाल व गगन प्रताप सिंह अपने दांव से प्रतिद्वंद्वी को चित कर विजेता बने।
टांडा स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता का जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कुश्ती ताकत और शारीरिक सौष्ठव ही नहीं फुर्ती और धैर्य का खेल हैं। प्रतियोगिता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुश्ती पहलवानों ने प्रतिभाग किया। 35 भारवर्ग में करन, 40 भारवर्ग में अवनीश, 50 भारवर्ग में जतिन, 58 भारवर्ग में जयसिंह, 62 भारवर्ग में दिशांत, 68 भारवर्ग में आमिर, 74 भारवर्ग में यशपाल व 80 भारवर्ग में गगन प्रताप सिंह और बालिका वर्ग के 76 भारवर्ग में शिवानी पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हरा विजेता बने। प्रतियोगिता में कुश्ती प्रशिक्षक कुलविंदर सिंह, दीपक सिंह, रजत कुमार, जगपाल सिंह व खेल संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।