{"_id":"623a009c6025b03871262195","slug":"sewer-line-bulandshahr-news-gbd235737826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन से धंसे मकान का मुआवजा देगा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन से धंसे मकान का मुआवजा देगा जल निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन से धंसे मकान का मुआवजा देगा जल निगम
बुलंदशहर। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरने और उससे मकान को नुकसान पहुंचने के मामले में अब जल निगम मुआवजा देगा। डीएम ने पीड़ित की शिकायत पर जल निगम और नगर पालिका अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला प्रीत विहार निवासी हुकम पाल सिंह ने करीब एक वर्ष पूर्व डीएम को शिकायत देकर बताया था कि कालोनी में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। गहरे गड्ढे करने के बाद लाइन बिछाने से पहले ही कर्मचारी छुट्टी पर चले गए थे। जिसके चलते गड्ढों में बारिश का पानी भरा और उससे मकान में दरार पड़नी शुरू हो गई। पानी के कारण मकान का मुख्य दरवाजा और उसके ऊपर बना छज्जा भी लटक गया। इससे परेशान होकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन जल निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की गई। नगर पालिका व जिला प्रशासन को भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब डीएम ने मामले में सुनवाई करते हुए नगर पालिका ईओ और जल निगम एक्सईएन को तलब करते हुए मामले का निस्तारण किया है। इसके लिए जल निगम को आदेश दिए हैं कि पीड़ित को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। जल निगम एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि प्रकरण में डीएम के आदेशों का पालन करते हुए नुकसान का आकलन करते हुए मुआवजा दिलाया जाएगा।