{"_id":"66e1cd0b768a79bb6e02fec1","slug":"seven-girl-students-left-home-to-become-heroines-and-reached-delhi-mathura-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121790-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हिरोइन बनने के लिए घर से निकलीं सात छात्राएं पहुंचीं दिल्ली-मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हिरोइन बनने के लिए घर से निकलीं सात छात्राएं पहुंचीं दिल्ली-मथुरा
विज्ञापन
डिबाई/ककोड़। घर से स्कूल जाने के लिए निकली डिबाई और ककोड़ निवासी सात छात्राएं स्कूल नहीं पहुंची। चार छात्राओं को दिल्ली-मथुरा से बरामद किया गया तो तीन छात्राओं को ककोड़ कस्बे से ही बरामद किया गया। पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह मुंबई जाकर फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैंं।
डिबाई के गांव पला कसेर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक कक्षा 11 और तीन कक्षा 10 की छात्राएं मंगलवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि चारों छात्राएं स्कूल पहुंचने के बजाए बस में बैठकर दिल्ली पहुंच गईं। इनमें दो छात्राएं मुंबई जाने के लिए ट्रेन में बैठकर रवाना हो गईं। मंगलवार शाम तक चारों के घर न पहुंचने के चलते परिजन परेशान हुए और छात्राओं की तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच पड़ताल की तो पता चला कि दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पुलिस ने दो छात्राओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मंगलवार देर रात दोनों छात्राओं को साथ ले आई और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों छात्राओं ने बताया कि दो अन्य छात्राएं मुंबई जाने के लिए ट्रेन में बैठ गई हैं। इसके बाद जीआरपी की मदद से दोनों छात्राओं को मथुरा से बरामद कर लिया। बुधवार दोपहर थाना पुलिस ने उन दोनों छात्राओं को भी साथ ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल की भी जांच कराई है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है।
छुट्टी के बाद लापता हुई छात्राएं, पुलिस ने किया बरामद
ककोड़। क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर निवासी तीन छात्राएं जो कक्षा आठ व छह में पढ़ती हैं। मंगलवार को तीनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। छात्राओं के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि स्कूल के बाहर ही उनके बैग पड़े हैं। इसके चलते पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्राओं की तलाश करते हुए दस्तूरा मोड़ के पास एक बंद पड़े फास्ट फूड कॉर्नर के टीन शेड के नीचे से तीनों को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मुंबई जाने के लिए योजना बना रहीं थी। मुंबई पहुंचकर वह फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
--
-- -- -- -- -- --