फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   seven get unconscious after dinner

खाना खाने के बाद सात लोगों की बिगड़ी तबीयत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
seven get unconscious after dinner
चोला के कोल्हू पर बेहोशी की हालत में मिला अमरपाल नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती। - फोटो : BULANDSHAHR
खाना खाने के बाद सात लोगों की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन

चोला। क्षेत्र के गांव बंचावली में गोशाला के पास स्थित कोल्हू पर काम करने वाले सात लोग सोमवार रात खाना खाने के बाद बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को अचेत हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आशंका है कि खाना बनाते समय जहरीला कीड़ा गिरने सभी की तबीयत खराब हुई। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी महावीर बंचावली में गोशाला के पास गन्ने का कोल्हू चलाता है। कोल्हू पर ग्राम हिरौनी थाना रजपुरा जनपद बदायूं निवासी सतवीर, उमेश, नित्तरपाल, अमरपाल, ग्राम पला थाना पहासू जनपद बुलंदशहर निवासी सोनू और नौरंग काम करते हैं। बताया गया है कि सोमवार रात सभी लोगों खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हो गए। पास से गुजर रहे लोगों ने पास में ही कोल्हू चला रहे महावीर के भतीजे को जानकारी दी। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि जब वह पहुंचे तो सभी लोग अचेत थे। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अब सभी की हालत खतरे से बाहर है। आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाते समय किसी जहरीली कीड़े के खाने में गिर जाने के कारण खाना जहरीला हो गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों को पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed