{"_id":"692dc862f70a52618d01df16","slug":"seven-crore-rupees-will-be-spent-on-work-in-79-villages-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144590-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 79 गांवों में सात करोड़ से होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 79 गांवों में सात करोड़ से होंगे कार्य
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल जिले के 79 गांवों में सात करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विकास कार्य होंगे। इस राशि से इन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र, डंपिंग ग्राउंड, नाली, सोलर व हाई मास्क लाइट समेत अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। गांवों में विकास कार्य शुरू हो गए हैं।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना में उन गांवों को शामिल करने का प्रावधान है, जहां 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या निवास करती हो। ताकि इन गांवों को शत प्रतिशत आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जा सके। इन गांवों का एकीकृत विकास सुनिश्चित किया जा सके। योजना के तहत चयनित एक गांव के विकास पर 20 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि से गांव में पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास और विद्युत व्यवस्था आदि विकास के कार्य शामिल हैं। इसकी जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास नीलम चौहान ने बताया प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 79 गांवों के विकास के लिए सात करोड़ से अधिक की राशि मिली है। इस राशि से होने वाले विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा के साथ जांच भी की जा रही है। बताया कि गांवों में सभी विकास कार्य जल्द पूरे कराने के हरसंभव प्रयास ि