फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Separate pandals will be made for assembly wise counting of votes

Bulandshahar News: विधानसभावार मतगणना के लिए अलग-अलग बनाए जाएंगे पंडाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Separate pandals will be made for assembly wise counting of votes
नई मंडी स्थित मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते डीएम
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिले की सातों विधानसभा के अलग-अलग पंडाल बनाए जाएंगे। इसके लिए डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि एजेंट बनाए जाने की प्रक्रिया को तत्काल पूरा कराया जाए।
विज्ञापन


नई मंडी परिसर में चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना की जानी है। इसके लिए दो जून से रूट डायवर्जन का प्लान भी अधिकारी तैयार कर रहे हैं। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार शाम डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को पोस्टल बैलेट-ईटीपीवीएस की मतगणना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। विधानसभावार मतगणना के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जाएंगे। मतगणना कार्मिकों, मतगणना एजेंट एवं मीडिया कर्मियों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान चक्रवार परिणाम की घोषणा समय से कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मतगणना स्थल पर मौजूद अन्य लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए जाएं। सभी एआरओ अपने-अपने ब्लॉक का भ्रमण करते हुए अवशेष व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करा लें। इस अवसर पर सीडीओ कुलदीप मीना, एडीएम वित्त विवेक कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed