फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Security and peace should be maintained in the district, action will be taken against negligence: DIG

जनपद में बनी रहे सुरक्षा-शांति व्यवस्था, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीआईजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Security and peace should be maintained in the district, action will be taken against negligence: DIG
पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान मौजूद डीआईजी और एसएसपी। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : कादरीगेट चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
बुलंदशहर। जनपद की सुरक्षा-शांति व्यवस्था में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएं। यदि कोई भी इसमें लापरवाही बरतता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश मंगलवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अफसरों को दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां डीआईजी ने एसएसपी श्लोक कुमार के साथ पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस को लेकर संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए वाहनों की चेकिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि जिले में उत्तम संचार व्यवस्था कायम की जाए। चौकी प्रभारियों की दिन और रात में लोकेशन ली जाए। कहा कि प्रत्येक थाने पर पेंशनर्स की नियमित गोष्ठी कर उनकी समस्याओं का समाधान अवश्य करें। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात आईपीएस रोहित मिश्र, एएसपी ऋजुल कुमार समेत सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात का किया निरीक्षण, चार पुलिसकर्मी सम्मानित
बुलंदशहर। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। इसके साथ ही थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीआईजी ने जिले के थाना सिकंदराबाद पर धारा 107 बीएनएसएस के तहत की गई प्रदेश की प्रथम कार्रवाई में चोरी की बाइक व मोबाइल फोन की नीलामी कराकर वादी को 1.90 लाख रुपए प्रदान कराने में प्रभावी पैरवी करने वाले उपनिरीक्षक कपिल कुमार और ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत अपराधियों को न्यूनतम समय में सजा दिलवाने में प्रभावी पैरवी करने वाले कोर्ट पैरोकार आरक्षी जितेंद्र व सुनील थाना खुर्जा नगर आरक्षी वाशु कोतवाली नगर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed