{"_id":"5849ad394f1c1bf95944a4c4","slug":"second-day-trip-fog-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी कोहरे से ट्रिप हुई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी कोहरे से ट्रिप हुई लाइन
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की मार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्युत आपूर्ति कर रहे विद्युत उपकेंद्रों की लाइन दूसरे दिन भी ट्रिप कर गई। लाइन ट्रिप होने से आधा नगर, दो दर्जन से अधिक गांव व औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई रातभर बाधित रही।
विज्ञापन
सुबह लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुआ। इसका असर पेयजल सप्लाई पर भी पड़ा। आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।सिकंदराबाद स्थित 220 केवीए जोखाबाद पावर हाऊस सिकंदराबाद व
विज्ञापन
देहात को विद्युत आपूर्ति करने वाले निजामपुर, तहसील, खुर्जा रोड, मुराबाद, औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों को पोषित करता है। कोहरे के कारण बुधवार की शाम करीब आठ बजे जोखाबाद पावर हाऊस ने तहसील, खुर्जा रोड, मुरादाबाद,
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र विद्युत उपकेंद्रों को आने वाली लाइनें ट्रिप कर गई। लाइन ट्रिप होने से आधा नगर व दो दर्जन से अधिक गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। वहीं औद्योगिक इकाइयां भी रात भर बंद पड़ी रही।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12.00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। 16 घंटे तक बत्ती गुल होने के कारण लोग पानी को तरस गए। पानी नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक क्रियाओं को करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने विद्युत आपूर्ति की बहाली की मांग को लेकर सराय झाझन में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में माजिद सिद्दीकी, आसिफ राना, साजिद, सुहैल, वसीम, रियाजुद्दीन, अकरम, परवेज, दानिश आदि मौजूद रहे।