{"_id":"698f585d8e98cd828a0342b2","slug":"search-begins-for-families-deprived-of-ration-cards-family-id-will-be-created-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-148621-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राशन कार्ड से वंचित परिवारों की तलाश शुरू, बनेगी फैमिली आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राशन कार्ड से वंचित परिवारों की तलाश शुरू, बनेगी फैमिली आईडी
विज्ञापन
जहांगीराबाद। तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की पहचान के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे परिवारों की तलाश की जा रही है, जो पात्र या अपात्र होने के बावजूद अब तक राशन कार्ड से नहीं जुड़ सके हैं। इन परिवारों की फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
पूर्ति विभाग के निर्देश पर तहसील के सभी राशन डीलर अपने अपने क्षेत्र में सर्वे कर रहे हैं। जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे कोई पात्र या अपात्र परिवार छूटने न पाए। तैयार की जा रही सूची संबंधित नगर निकायों व विकास खंड कार्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी।
अभियान के तहत सभी परिवारों को चिह्नित कर उनकी फैमिली आईडी बनाई जाएगी। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे खाद्यान्न व अन्य लाभ नियमित रूप से मिल सकें।
विज्ञापन
तहसील के पूर्ति निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि राशन कार्ड से वंचित परिवारों की तलाश शुरू कर दी गई है। सर्वे के माध्यम से ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
उन्होंने अपील की है कि जो लोग अब तक राशन कार्ड से वंचित हैं, वे नगर पालिका परिषद एवं खंड विकास कार्यालय पहुंचकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।