फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDO accused of indecency and assault by entering the house

Bulandshahar News: एसडीओ ने लगाया घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
SDO accused of indecency and assault by entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
पावर कॉरपोरेशन में तैनात महिला एसडीओ के घर में घुसकर पति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसडीओ बिजली की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


एसडीओ बिजली रीना ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 20 जुलाई 2023 की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने पति और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ आदर्श नगर द्वितीय स्थित अपने आवास पर थी। तभी सतेन्द्र चौधरी अपने दोनों लड़कों के अलावा नवरतन शर्मा, सतवीर सिंह व अन्य लगभग 10-12 लोगों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। पति ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका तो आरोपी उग्र हो गए और उसके व पति के साथ हाथापाई करने लगे। मुश्किल से घर के अंदर भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस घटना से छोटे-2 बच्चे भी भयभीत हैं। आरोप है कि लगभग 15 दिन पूर्व भी उसके साथ ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस ने सतेंद्र चौधरी और उसके के दोनों पुत्रों, नवरतन शर्मा, सतवीर सिंह और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed