{"_id":"611560598ebc3e787a35d18b","slug":"school-open-bulandshahr-news-gbd2240333194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों ने तैयारी की पूरी, दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों ने तैयारी की पूरी, दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों ने तैयारी की पूरी, दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं
बुलंदशहर। लंबे समय से बंद चल रहे स्कूल और कॉलेज शासन के निर्देश के बाद 16 अगस्त को खुल जाएंगे। विद्यालयों को खोलने के लिए प्रबंधकों ने पूरी तैयारी कर ली है। बच्चों के परिजन भी स्वीकृति पत्र दे रहे हैं। अब तक करीब 74 फीसदी अभिभावकों ने स्वीकृति पत्र दे दिया है। विद्यालय के शिक्षकोें से लेकर बच्चों तक अब 16 अगस्त को स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिले के कुल 408 माध्यमिक और 106 सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में 1.07 लाख विद्यार्थी हैं, जिन्हें दो पालियों में पढ़ाया जाएगा।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद एक बार फिर से स्कूल व कॉलेज बंद हो गए थे। धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण घटा तो सरकार ने पाबंदियों में भी ढील दी। स्कूल व विद्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है। अभी हाल ही में सरकार ने कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल व कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी है। शासन का निर्देश मिलते ही प्रबंधकों ने विद्यालयों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्कूल प्रबंधक ने कर्मचारियों को निर्देश दे दिया है। अफसरों ने दावा किया कि स्कूलों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर आदि किया जा रहा है।
चार महीने के इंतजार के बाद अब खुलेंगे कोचिंग सेंटर
कोरोना की दूसरी लहर के बाद अप्रैल से ही जिले के कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया था। अब संक्रमण कम होने लगा है तो माध्यमिक विद्यालयों को खोले जाने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि शासन ने 16 अगस्त से कोचिंग सेंटरों को खोलने की इजाजत दे दी है। संचालकों को सेंटर में कोविड प्रोटोकाल के तहत कक्षाएं चलाए जाने के सख्त निर्देश हैं। सभी छात्र-छात्राओं को मास्क लगाना और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। साथ ही कक्ष में कुल सीटों के सापेक्ष 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थित ही होनी चाहिए। यदि वह इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल संचालकों ने की तैयारी
पढ़ाई शुरू कराने के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। स्कूलों में साफ-सफाई कराई जा रही है।
- वासिक आजाद, चेयरमैन, आजाद पब्लिक स्कूल
सरकार के निर्देशों का पालन कराते हुए स्कूलों का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक बच्चे और स्टाफ को कोविड गाइडलाइन का भी पालन कराया जाएगा।
- नंद किशोर शर्मा, संस्थापक, सेंट आरजे स्कूल
काफी समय से स्कूलों के बंद होने के कारण गंदगी फैली हुई है। स्कूलों में साफ-सफाई कराते हुए सरकार के निर्देश मिलने पर संचालन शुरू किया जाएगा।
- पीके त्यागी, चेयरमैन, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल
स्टाफ से कोविड वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया है। ताकि किसी भी स्थिति में संक्रमण को बढ़ावा न मिल सके। बच्चों को भी गाइडलाइन का पालन कराने के आदेश दिए हैं।
- प्रशांत गर्ग, चेयरमैन, संतोष इंटरनेशनल स्कूल
पहले कराया जाएगा रिवीजन
शासन के आदेश पर जिले के स्कूल व कॉलेज अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। साफ-सफाई आदि का काम अधिकतर स्कूलों में पूरा हो गया है। स्कूल खुलने पर ऑनलाइन हुई पढ़ाई का पहले रिवीजन कराया जाएगा। 74 फीसदी अभिभावकों ने स्वीकृति पत्र दे दिया है।
- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।