फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school devlopment

परिषदीय स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना पर लगा ग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
school devlopment
परिषदीय स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना पर लगा ग्रहण
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर ग्राम पंचायत निधि से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सौंदर्यीकरण कराए जाने की योजना ऑपरेशन कायाकल्प पर संकट के बादल छा गए हैं। पंचायती राज निदेशक ने डीएम और डीपीआरओ को पत्र लिखकर पहले पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। इन दोनों कार्यों के पूर्ण होने के बाद ही ऑपरेशन कायाकल्प का काम कराया जाएगा।
जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत 14 बिंदुआें पर अवस्थापना सुविधाओं के विकसित कराए जाने का काम होना था। जनपद में इसकी शुरूआत भी हो चुकी थी। सीडीओ के आदेश पर रोजाना स्कूलों में होने वाले काम की जानकारी लेने के लिए बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया। इसके लिए डीएम रविंद्र कुमार ने पिछले दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए, सभी एडीओ पंचायत आदि अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर काम कराए जाने का निर्देश दिया था। एक जुलाई से खुलने वाले विद्यालयों में भी स्कूली शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने भी ऑपरेशन कायाकल्प के काम को तरजीह देने का निर्देश दिया था। अब पंचायती राज निदेशक के आदेश के बाद ऑपरेशन कायाकल्प की योजना पर ग्रहण लग गया है। पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने डीएम और डीपीआरओ को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों में सबसे पहले पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण वित्तीय वर्ष 2019-20 की वित्त आयोग की अवशेष धनराशि एवं 15वें केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने का निर्देश दिया है। जिन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है उनमें सर्वोच्च मॉडल के सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। शेष पंचायतों में धनराशि की उपलब्धता के आधार पर यह कार्य होंगे। ऑपरेशन कायाकल्प का काम इन दोनों कार्यों के पूर्ण होने के बाद ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प योजना के संचालन के लिए शासन से दिशा-निर्देश जारी हुए थे। उसी क्रम में परिषदीय स्कूलों में 14 बिंदुओं पर विकास कार्य ग्राम पंचायत के सहयोग से शुरू भी हो गए। लेकिन अब नया आदेश मिलने के कारण स्कूलों में चल रहे काम प्रभावित होने लगे हैं। - अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज निदेशक का आदेश प्राप्त हो गया हैअब इस आदेश का पालन किया जाएगा। इस आदेश के तहत पहले वहीं काम किए जाएंगे, जिनको कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद ही ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत होने वाले काम करवाए जाएंगे। - नंदलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed