फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RTI answer 'blank paper'

आरटीआई का जवाब ‘कोरा कागज’

Sat, 03 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
RTI answer 'blank paper'
आरटीआई - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग में रिटायर्ड कर्मी की भविष्य निधि में हेराफेरी का मामला सामने आया है। खास बात है यह कि रिटायर्ड कर्मी ने आरटीआई के माध्यम से जब अपने भविष्य निधि की जानकारी लेनी चाही तो उसे विभाग की ओर से कोरा कागज भेज दिया गया।  वन रक्षक ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है।

विज्ञापन


वन रक्षक के पद से रिटायर्ड श्रीपाल सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह 31 दिसंबर 2014 को सेवानिवृत्त हुए थे। भविष्य निधि खाते में उनकी जमा धनराशि 9,35,099 रुपये थी। उन्हें सात जनवरी 2016 को 9,06,697 रुपये धनराशि दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद कई बार शिकायती पत्र लिखने के बाद दो अगस्त 2016 को 16 हजार रुपये और दिए गए, जबकि अभी भी उनके करीब 13 हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर अफसर धमकी देते हैं। जब इस बाबत आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई तो उन्हें आरटीआई के जवाब में कोरे कागज भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड वन रक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

भविष्य निधि का पूरा भुगतान किया जा चुका है। कर्मी के खाते में भुगतान दिया जा चुका है। आरटीआई में कोरे कागज नहीं भेजे गए हैं, कर्मी गलत बोल रहे हैं। कर्मी के आरोप गलत है। - अनुज कुमार सक्सेना,जिला वन अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed