{"_id":"673f6312850bc853050b327e","slug":"rte-help-desk-will-be-set-up-to-help-parents-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-125299-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : अभिभावकों की मदद के लिए बनेगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : अभिभावकों की मदद के लिए बनेगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी गरीब विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण दिसंबर में शुरू होगा। इस योजना में आवेदन कराने वाले अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। विभाग ने इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रवेश प्रक्रिया आगामी शिक्षा सत्र के लिए पूरी की जाएगी।
शिक्षा का अधिकार के तहत हर वर्ष निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीट सुरक्षित रहती हैं। इसके लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पिछले वर्ष काफी संख्या में बच्चे प्रवेश से वंचित रह गए थे। कारण था कि पूरी प्रक्रिया के बाद भी बच्चे अप्रैल में प्रवेश नहीं कर सके थे। प्रक्रिया भी एक ही थी। इस बार शासन ने बच्चों की सुविधा के लिए चार चरणोंं में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की है। इसके तहत पहला चरण दिसंबर से शुरू किया जाएगा। चार चरणों में होने वाली प्रक्रिया मार्च तक पूरी की जाएगी। ताकि अप्रैल में सभी बच्चों का प्रवेश संभव हो सके। ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए बीएसए कार्यालय परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले के सभी 16 ब्लॉकों पर संचालित बीईओ कार्यालय पर अभिभावकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां पर सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।