{"_id":"6893872a55f3fe57970028b0","slug":"rs-154-crore-received-for-removing-power-lines-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138440-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिजली की लाइन हटाने के लिए मिले 1.54 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिजली की लाइन हटाने के लिए मिले 1.54 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के 96 सरकारी विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को जल्द हटाया जाएगा। इस कार्य पर 1.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। इस राशि को ऊर्जा निगम को भेजा जा रहा है ताकि यह कार्य शुरू हो सके।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जिले में 1862 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से इस समय 96 स्कूल ऐसे हैं, जिनके ऊपर या आसपास से होकर बिजली की हाईटेंशन व एलटी लाइन गुजर रही हैं। इसे हटवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर राशि मांग की गई थी। शासन ने अब 1.54 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है। राशि को ऊर्जा निगम को भेजा जा रहा है। साथ इन स्कूलों की सूची भी ऊर्जा निगम को उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि इस कार्य को पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस कार्य के पूरा होने के बाद जिले में कोई भी ऐसा स्कूल नहीं रहेगा जिसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही हो।