फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Route will be diverted from tomorrow afternoon, entry of heavy vehicles prohibited in the city

Bulandshahar News: कल दोपहर से रहेगा रूट डायवर्ट, शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Route will be diverted from tomorrow afternoon, entry of heavy vehicles prohibited in the city
बुलंदशहर। गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजे गणपति के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई ट्रैफिक समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। जिसे बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से उसी रात 12 बजे तक लागू किया जाएगा। इसके तहत भूड़ चौराहे भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

एसएसएपी श्लोक कुमार ने बताया गणेश मूर्ति विसर्जन के भूड़ चौराहा से दोपहर 12 बजे से उसी रात 12 बजे तक भारी कॉमर्शियल वाहन (माल वाहन/यात्री बस) और अन्य वाहनों का संचालन यातायात डायवर्जन प्लान में निर्धारित किए मार्गों से किया जाएगा। प्लान के तहत दिल्ली, गाजियाबाद, की ओर से आने वाले सभी भारी कॉमर्शियल वाहन (माल वाहन/यात्री बस) जिन्हें खुर्जा, अलीगढ़ व आगरा जाना है, उन्हें नेशनल हाईवे 91 से होकर निकाला जाएगा। वाहनों का जनपद के भूड़ चौराहा पर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह आगरा, अलीगढ़ की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को नेशनल हाईवे बाईपास से ही गाजियाबाद दिल्ली के लिए निकाला जाएगा। इन वाहनों का ब्रह्मानंद कॉलेज टी प्वाइंट से भूड़ चौराहा की ओर आना प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, मेरठ की ओर से आने वाले कॉमर्शियल वाहन, यात्री बस जिन्हें खुर्जा, अलीगढ़ की ओर जाना है उन्हें भूड़ चौराहा से सिकंदराबाद की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग कर अडौली तिराहा से निकाला जाएगा। इसी तरह खुर्जा की ओर से मेरठ जाने वाले वाहनों को भी इसी रूट से निकाला जाएगा। इन वाहनों को भूड़ चौराहा से तहसील की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंधित किया गया है। दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से माल वाहन, यात्री बस जिन्हें शिकारपुर, डिबाई की ओर जाना है उन्हें चौकी ठंडी प्याऊ से मामन रोड होते हुए निकाला जाएगा। उसी प्रकार डिबाई की ओर से आने वाले वाहनों को भी बुलंदशहर काली नदी से मामन रोड होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन


तीन तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन
वलीपुरा मुख्य गंग नहर पर प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की है। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने बताया कि वलीपुरा नहर पर तीन अस्थाई तालाब खुदवाए गए हैं। जिनमें पंप से पानी की सुचारू व्यवस्था की जा रही है। नहर में किसी के भी जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिससे कि अनहोनी की आशंकाओं को टाला जा सके। सभी श्रद्धालुओं से तालाब में ही मूर्ति विसर्जन करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed