फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Route diverted

अनूपशहर की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट किया डायवर्ट

Fri, 10 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 10 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Route diverted
रूट डायवर्ट - फोटो : ब्यूरो

मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। रूट डायवर्जन का सबसे ज्यादा असर अनूपशहर, जहांगीराबाद की तरफ जाने वाले वाहनों पर पड़ेगा। रूट डायवर्जन प्लान शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक जारी रहेगा। शहरवासियों को भी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


शनिवार को अनूपशहर स्टेट हाईवे स्थित अनाज मंडी में विधानसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक रूट पूरी तरह रूट डायवर्ट रहेगा। रूट डायवर्ट के लिए चिह्नित स्थानों पर पुलिस की बेरीकेडिंग रहेगी। किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सिर्फ पास वाले वाहनों को रूट डायवर्जन प्लान में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा रूट प्लान
शिकारपुर तिराहा बुलंदशहर : शिकारपुर तिराहे से अनूपशहर, जहांगीराबाद रोड पर जाने वाले वाहनों को शिकारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन शिकारपुर होते हुए चांदौक दोराहा जहांगीराबाद पर निकलेंगे।
अनूपशहर चौराहा बुलंदशहर : अनूपशहर चौराहा से अनूपशहर रोड पर जाने वाले वाहनों को शिकारपुर बाईपास और औरंगाबाद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन शिकारपुर और औरंगाबाद से जहांगीराबाद निकलेगा।
चांदौक दोराहा जहांगीराबाद : चांदौक दोराहा से बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहनों को जहांगीराबाद से शिकारपुर और औरंगाबाद रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
धमेड़ा तिराहा बुलंदशहर : धमेड़ा अड्डा से स्याना अड्डा बुलंदशहर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किया जाएगा। इन्हें किसी अन्य स्थान से डायवर्ट किया जाएगा।


मतगणना के दौरान अव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वाहनों की बराबर चेकिंग की जाएगी। - मानसिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed