फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rohit became the president, vice president, Anjali

रोहित बने अध्यक्ष, अंजलि उपाध्यक्ष

Fri, 16 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
अमर उजाला /बुलंदशहर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rohit became the president, vice president, Anjali
आईपी काॅलेज छात्रसंघ के चुनाव में विजयी प्रत्याशी। - फोटो : ब्यूरो

आईपी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी के रोहित कुमार, अंजलि यादव और विकास कुमार ने जीत दर्ज की। वहीं सहसचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी केशव शर्मा विजयी घोषित किए गए। समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशियों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगा कॉलेज गेट पर धरना दिया।

विज्ञापन


आईपी कॉलेज में दस बजे 12 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान दोपहर दो बजे तक चलता रहा। शुरू में मतदान करने के लिए इक्का-दुक्का ही छात्र नजर आए, लेकिन समय बढ़ने के साथ-साथ कतारें भी बढ़ती चली गई। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और शाम छह बजे परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर काउंटिंग को लेकर सछास के प्रत्याशियों ने विरोध जताया। जिसके चलते रिकाउंटिंग कराई गई। रिकाउंटिंग के बाद एबीवीपी के प्रत्याशी रोहित कुमार को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। रोहित कुमार को 422 और सपा छात्र सभा के प्रत्याशी शिव कुमार को 398 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रत्याशी अंजलि यादव 151 मतों से विजयी घोषित की गई। अंजलि यादव को 486 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सछास के प्रत्याशी रिषभ देशवाल को 335 मत मिले। एबीवीपी के सचिव पद के प्रत्याशी विकास कुमार ने 48 मतों से जीत दर्ज कराई।

विकास कुमार को 437 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी सछास प्रत्याशी मोहम्मद शोएब 389 मत मिले।  सहसचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी केशव शर्मा ने 106 मतों से जीत दर्ज की। केशव को 463 और मनीष कुमार को 357 मिले। छात्र संघ चुनाव में 32.50 फीसदी वोटर्स ने वोट की चोट कर अपना नेता चुना।

आईपी कालेज में कुल 2753 वोटर छात्र छात्राए हैं। इनमें से महज 895 छात्र छात्राओं ने वोट का इस्तेमाल किया।  परिणाम घोषित होने के बाद सछास के प्रत्याशियों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका को देखते हुए एबीवीपी के नेताओं को वहां से भेज दिया। उधर कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed