फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Robots will be purchased for Rs 44.83 lakh for cleaning sewer lines

Bulandshahar News: सीवर लाइन की सफाई के लिए 44.83 लाख से खरीदा जाएगा रोबोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीवर लाइन मैनहोल की सफाई के लिए अब रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे नगर पालिका कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर मैनहोल में उतरने की जरूरत नहीं होगी। रोबोट खरीदने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में दो चरणों में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही एक मुख्य सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सात मिनी प्लांट लगाए गए थे। सीवर लाइन हैंडओवर की प्रक्रिया के बाद अब उसका संचालन नगर पालिका की ओर से किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका के पास सीवर लाइन संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारी और संसाधन नहीं हैं। जिसके चलते बार-बार सीवर लाइन चोक होने और ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को परेशानी होती है। चोक सीवर लाइन खोलने के लिए नगर पालिका कर्मचारी खुद सफाई का कार्य करते हैं लेकिन अधिक सफलता नहीं मिलती है।
विज्ञापन

मैन होल में कर्मचारियों को सफाई के लिए अंदर न उतरना पड़े, इसके लिए नगर पालिका की ओर से रोबोट खरीदने की तैयारी की जा रही है। रोबोट खरीदने के लिए नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा चुकी है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि 44.83 लाख रुपये की लागत से रोबोट खरीदा जाएगा। इससे मैनहोल सफाई की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed