फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Robot parked in the garage; no relief from the overflow.

Bulandshahar News: रोबोट गैराज में खड़ा, ओवरफ्लो से नहीं मिल रही राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Robot parked in the garage; no relief from the overflow.
नगर के मामन रोड ​स्थित सीवर लाइन का ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता गंदा पानी। संवाद
बुलंदशहर। बारिश के बाद शहर में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। कई इलाकों में सीवर का बदबूदार पानी सड़कों पर बहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका ने करीब 50 लाख रुपये खर्च कर सीवर सफाई के लिए रोबोट खरीदा था। वह आज भी पालिका के गैराज में खड़ा धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को राधानगर, साठा, नरसलघाट, कसाईबाड़ा समेत कई मोहल्लों में सीवर लाइनें उफनाने लगीं। सड़कों पर गंदा और बदबूदार पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश के बाद ही सीवर जाम हो जाते हैं। गंदा पानी घरों के बाहर तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


बरसात में यह समस्या और विकराल हो जाती है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलने से दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू और जलभराव के कारण ग्राहक भी आने से कतराते हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका समय पर सीवर लाइनों की सफाई नहीं कराती। कई बार शिकायत करने के बाद भी केवल औपचारिक कार्रवाई होती है। कुछ ही दिनों में फिर वही स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की योजनाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सीवर व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है।

50 लाख का रोबोट गैराज में, नहीं हो रही सफाई
नगर पालिका ने आधुनिक तकनीक से सीवर सफाई के लिए करीब 50 लाख रुपये का रोबोट खरीदा था ताकि बिना मैनहोल में उतरे जाम सीवरों की सफाई की जा सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह रोबोट अभी तक नियमित संचालन में नहीं लाया गया। यह पालिका के गैराज में ही खड़ा है। यदि इसका प्रभावी उपयोग किया जाए तो शहर में सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।



सीवर लाइन को साफ कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। समय- समय पर सफाई के साथ उचित व्यवस्था की जा रही है। कई बार बारिश में अधिक पानी होने के चलते सीवर लाइन से पानी निकलता है। -- डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed