फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Robbery case

डकैती प्रकरण : सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Robbery case
गुलावठी। मिट्ठेपुर चौकी क्षेत्र स्थित तेेवतिया सिटी कालोनी में हुई डकैती मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कुछ सीसीटीवी की फुटेज खंगाली हैं, जिसमें कुछ बदमाश कैद हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी सुनील कुमार ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी मिट्ठेपुर के निकट तेवतिया सिटी फेस टू के नाम से कालोनी है, जिसमें काम चल रहा है। शनिवार देर रात छह से सात बदमाश अंदर घुस आए और वहां मौजूद दोनों चौकीदारों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी वहां से एक लाख रुपये की नकदी, चौकीदारों के 15 हजार रुपये और कीमती सामान ले गए थे। साथ ही बदमाश सीसीटीवी की डीबीआर भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।

वहीं, देर रात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली और बदमाशों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने हाईवे व काॅलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसमें कुछ बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, उनसे भी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed